LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: दरभंगा में शिव मंदिर की संपत्ति पर अतिक्रमण, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की है जमीन

शिव मंदिर की संपत्ति पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले इस मंदिर की चार विघा, एक कट्ठा, तीन घूर भूमि पर स्थानीय लोगों का आवागमन और निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।

Bihar News
मंदिर की संपत्ति पर अतिक्रमण- फोटो : reporter

Bihar News:दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज स्थित शिव मंदिर की संपत्ति पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले इस मंदिर की चार विघा, एक कट्ठा, तीन घूर भूमि पर स्थानीय लोगों का आवागमन और निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।

मंदिर की सेवायत कमलमुखी देवी की उम्र बढ़ने के साथ अतिक्रमणकारी सक्रिय हो गए। उन्होंने मंदिर की भूमि पर बने मतरंजन पोखर को चारों ओर से घेर लिया। इससे स्थानीय निवासी धनंजय कुमार जैसे लोग अपनी जमीन पर निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। धनंजय बताते हैं कि जब उन्होंने अपनी जमीन पर मिट्टी डलवाना शुरू किया, तो अतिक्रमणकारियों ने उनसे मारपीट की और काम रोक दिया।

Diarch GO

धनंजय का आरोप है कि अतिक्रमणकारी मंदिर के जीर्णोद्धार या अन्य बहाने बनाकर स्थानीय लोगों को परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि पूरी संपत्ति बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की है और अतिक्रमणकारी जबरन कब्जा जमाए बैठे हैं।

इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर