LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : जमुई में मामूली विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बिहार के जमुई जिले में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद जहाँ परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीँ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है...पढ़िए आगे

Bihar News : जमुई में मामूली विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भा
बड़े भाई ने की छोटे की हत्या - फोटो : SUMIT SINGH

JAMUI : जमुई में अपराधियों का मनोबल अपने चरम पर है। ताजा मामला खैरा थाना क्षेत्र के धोबघट गांव का है। जहां देर शाम लगभग 7 बजे बड़े भाई ने मामूली विवाद के कारण अपने छोटे भाई को सिर में गोली मार दी। घायल व्यक्ति को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान प्रमोद सिंह उर्फ लालू सिंह के रूप में की गई है। वही गोली चलाने वाले आरोपी भाई का नाम मिथिलेश सिंह उर्फ कुनकुन सिंह बताया जा रहा है। आरोपी कुनकुन सिंह का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पहले भी यह आरोपी किसी मामले में जेल की हवा खा चुका है। सूत्रों ने बताया कि मिथिलेश सिंह आज शाम करीब 6 बजे शराब पीकर अपने घर लौटा। जहां उसका अपने छोटे भाई से मामूली विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई को सिर में गोली मार दी। जिसकी अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई।

मामले की सूचना खैरा थाना को दी गई। जिसके बाद खैरा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी दोनो आपस में भाई है। मामूली विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी की तलाश जमुई पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ कर उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट