LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

DOWRY NEWS - जब से शादी टूटी है पता ही नहीं चलता मैं जिन्दा हूं... 10 दिन पहले लापता युवती का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग

DOWRY NEWS - दहेज में कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर होनेवाले पति ने शादी तोड़ दी। वहीं शादी टूटने से निराश युवती अचानक घर छोड़कर चली गई। दस दिन गुजरने के बाद भी पुलिस युवती के बारे में पता नहीं लगा सकी है।

DOWRY NEWS - जब से शादी टूटी है पता ही नहीं चलता मैं जिन्दा
शादी टूटने से दुखी होकर घर छोड़कर गई युवती- फोटो : NEWS4NATION

SAHARSA - सहरसा में शादी से पहले ही होनेवाले ससुराल की प्रताड़ना से परेशान युवती घर छोड़कर चली गई। बताया गया युवती के होनेवाले पति ने कार नहीं मिलने पर शादी करने से इनकार कर दिया था, जिससे वह काफी परेशान थी। पिता का आरोप है वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी परेशानी में आठ दिन पहले घर छोड़कर चली गई। वहीं इतने दिन गुजरने के बाद भी पुलिस अभी तक उसके बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है। सहरसा जिला अन्तर्गत नवहट्टा थाना के समीप शाहपुर पंचायत से जुड़ा है। पिता ने बताया कि महावीर चौक के वार्ड 38 निवासी चंदन गुप्ता के घर में उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता किया था। दहेज में उन्होंने 15 लाख की डिमांड की थी। जिसमें 10 लाख रुपए दिए गए। जिसके बाद 21 जुलाई को बेटी की सगाई हुई। जिसके दो दिन बाद ही बाकी पैसे के लिए बेटी पर दबाव बनाने लगा। 

जब हम लोग शादी का दिन रखने गए तो उन्होंने टालमटोल करना शुरू कर दिया। लड़के ने कार नहीं देने पर शादी करने से मना कर दिया। पंचायती कर पांच जनवरी तक लड़के को अपना जबाव देने के लिए कहा गया। 

इसी दौरान बीते 13 तारीख को मेरी बेटी लड़के वालों की प्रताड़ना से तंग आकर अचानक घर से कहीं चली गई। जाने से पहले उसने एक पत्र छोड़ा था। 

जब से शादी टूटी है...

इस मैसेज में उसने वहीं गायब लड़की बरामद पत्र में अपने पिता के प्रति प्यार जाहिर करते हुए। छोटी बहनों को उनकी सेहत की ख्याल रखने का जिक्र किया पत्र में साफ-साफ लिख कि जब से शादी टूटी है। तब से दिमाग में मुझे कुछ न कुछ चलता ही रहता है। इतना ज्यादा सोचने लगीं की मुझे पता ही नहीं चलता है। मैं जिन्दा हूं। पत्र में अपनी मौत का जिम्मेदार पति शिवम एवं उनके परिजन को ठहराया है।

NSIT
Nsmch

पिता ने की पुलिस से मांग

बेटी के हाथ पीले करने से पहले उसके लापता होने से दुखी पिता ने पुलिस से मांग की है कि उन्हें नहीं पता कि वह जिंदा या दुनिया छोड़कर चली गई है। अगर वह चली गई है तो उसकी लाश ही खोजकर हमें लौटा दे। साथ ही उन्होंने बेटी के इस कदम उठाने के लिए दोषी ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।