LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

जमुई में कूड़ेदान में फेंके गए नवजात के शव को कुत्ते खा गए, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

जमुई के खैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु का शव कुत्ता खा गया। इसके बावजूद, अब तक संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Dogs ate the body of a newborn child
नवजात के शव को कुत्ते खा गए- फोटो : Reporter

Negligence in the hospital of Jamui: बिहार के जमुई से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है.जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए एक नवजात के शव को बाथरूम के निकट रखे कूड़ेदान में डाल दिया। इसके बाद एक आवारा कुत्ता उसे नोचने लगा। यह घटना शनिवार की देर शाम की है, जब एक नवजात की जन्म के समय मृत्यु हो गई थी। नवजात के शव को ड्यूटी पर तैनात जीएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रसव कक्ष के सामने स्थित शौचालय के पास एक कार्टून में लावारिस छोड़ दिया गया। आवारा कुत्ते ने शव को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

प्रसूता के परिजनों को इस घटना की जानकारी तब मिली जब केंडी गांव की निवासी लकी देवी शौच के लिए जा रही थीं। उन्होंने शौचालय के गेट पर रखे एक कार्टून में एक कुत्ते को कुछ खाते हुए देखा। जब वे नजदीक गईं, तो पाया कि उसमें एक नवजात का शव पड़ा था, जिसे कुत्ते ने नोचकर लगभग खा लिया था। इस पूरे मामले की सूचना ड्यूटी पर तैनात जीएनएम पूनम देवी और अन्य को दी गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद प्रसूता ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। 

जमुई सदर डीएस डॉक्टर नौशाद अहमद से इस मामले में बात की गई, जिन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और यह सूचना उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से अस्पताल प्रशासन की असंवेदनशीलता स्पष्ट होती है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुमित सिंह की रिपोर्ट