LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

BIHAR CRIME - रेलवे ट्रैक पर मिला बिहार पुलिस जवान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

BIHAR CRIME - बिहार पुलिस के एक सिपाही का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। वह किशनगंज में पोस्टेड था। परिजनों ने बताया कि वह बहन से मिलने के लिए गया था, जिसके बाद से ही उसका मोबाइल स्वीच ऑफ था।

BIHAR CRIME - रेलवे ट्रैक पर मिला बिहार पुलिस जवान का शव, पर

CHHAPRA - बिहार पुलिस के सिपाही का शव छपरा-वाराणसी रेल खंड के सेंगर टोला गांव के करीब से बरामद किया गया है। जिसके बाद वहां ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई मुबारकपुर निवासी प्रदीप ठाकुर (31) पिता सुरेश ठाकुर के रूप में की गई।

बताया गया कि प्रदीप कुमार 2013 में बिहार पुलिस सिपाही में भर्ती हुआ था और वर्तमान में किशनगंज में कार्यरत था। सोमवार को गांव आया और बहन से मिलने के लिए बलिया सुरेमनपुर गया था। वापस लौटने के क्रम में मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और मंगलवार को शव बरामद किया गया है।

Diarch GO

 प्रदीप के शरीर पर गहरे जख्म के निशान है। परिजनों ने पहले के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि पूर्व में इन लोगों का गांव में एक विवाद हुआ था। उसके एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में रिविलगंज में 86/22 मर्डर केस चल रहा था। जिसमें मृतक के परिजन आरोपी थे।

मृतक के बड़े भाई संदीप कुमार ने बताया कि पहले से पाटीदार से विवाद चल रहा था। उसी मामले में पाटीदारों ने साजिश के तहत हत्या कर दी है। पड़ोस में पंकज ठाकुर नाम का एक लड़का है, जो छठ में आया था तो धमकी दी थी। हत्या के बारे में शक नहीं यकीन है।

NSIT
Nsmch

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार नाम का युवक किशनगंज में कांस्टेबल 494 के पद पर कार्यरत था। फिलहाल, पुलिस ने शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।जहां से पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।