LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Khagaria News: खगड़िया में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, परिवार में मातम

खगड़िया जिले में एक तालाब में एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद हुसैन के नाम से हुई है। मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Khagaria
मौत से मातम- फोटो : Reporter

Khagaria News: खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र में स्थित एक तालाब में एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है।मोहम्मद हुसैन, जिनके पिता का नाम मोहम्मद फिरोज आलम है, मड़ैया में अपने नानी घर में रहते थे। 8 वर्षीय हुसैन अपने नाना मोहम्मद सुभान के पास अपने नानी घर के निकट स्थित बथान पर गया था, जहां वह अन्य दो बच्चों के साथ गायों को रखने की जगह पर खेल रहा था। बथान के पास एक मछली पालन का तालाब था, जिसमें एक छोटी नाव भी थी। 

तीनों बच्चे वहां खेलने लगे, और मोहम्मद हुसैन ने नाव पर चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक बच्चे ने नाव में बंधी रस्सी को खोल दिया, जिससे नाव किनारे से दूर चली गई और असंतुलित होकर डूब गई। इस घटना के परिणामस्वरूप मोहम्मद हुसैन की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। परिजनों का हाल अत्यंत दुखद है।

Diarch GO

बचपन से ही मैंने मोहम्मद हुसैन को मड़ैया में रखा था। मोहम्मद हुसैन का निवास खगड़िया के कुट्टूपुर में है। मड़ैया के थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमित की रिपोर्ट