LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : दलालों का अड्डा बना छपरा सदर अस्पताल, दो गुटों में जमकर हुई चाकूबाजी, दो दलाल गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : छपरा सदर अस्पताल दलालों का अड्डा बन चूका है. इसी कड़ी में दलालों का दो गुट आपस में भिड़ गया. जिसमें दोनों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई. इस घटना में दो लोग जख्मी है....पढ़िए आगे

Bihar News : दलालों का अड्डा बना छपरा सदर अस्पताल, दो गुटों
अस्पताल में चाकूबाजी - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के समीप सोमवार की शाम दलालों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें एक दलाल द्वारा दूसरे दलाल पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें दो दलाल गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

इस घटना में जख्मी रिवीलगंज थाना क्षेत्र दिलिया रहीमपुर गांव का मिथिलेश सिंह का पुत्र अनिकेत कुमार सिंह तथा नगर थाना क्षेत्र के दर्शन नगर मोहल्ला का ध्रुव प्रसाद का पुत्र राजनंदन उर्फ मोनू बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल मे घायल ने बताया कि हम लोग अस्पताल कैंपस में बैठे थे। तभी मोनू राय और नन्हे राय पहुंच कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

इस संदर्भ में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के अंदर इस चाकू बाजी की घटना से सभी चिकित्सक मे भय व्याप्त है। उन्होंने चिकित्सकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। आए दिन चाकू बाजी व मारपीट की घटना घटित होते रहती है। वहीं देर शाम तक प्राथमिकी नहीं की गयी थी। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट