LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

CHHAPRA CRIME - गिरफ्तार से बचने के लिए भाग रहा शराब एजेंट उत्पाद विभाग की गाड़ी के नीचे आया, मौके पर हुई मौत, लोगों ने मचाया उत्पात

CHHAPRA CRIME - सारण जिले में गिरफ्तार से बचने के लिए भाग रहा शराब एजेंट उत्पाद विभाग की गाड़ी की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।

CHHAPRA CRIME - गिरफ्तार से बचने के लिए भाग रहा शराब एजेंट उ

CHHAPRA - सारण जिले के सोनपुर के दुधैला बायपास चौक के भिनक टोला में  उत्पाद विभाग की टीम द्वारा शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान गाड़ी से कुचलकर एक शराब डिलिवरी एजेंट की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद मौके से उत्पाद विभाग के पुलिस अधिकारी स्कॉर्पियो को गड्ढे में छोड़कर फरार हो गया है। 

जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद सोनपुर थाने की पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। 

मृतक की पहचान बाबुरबानी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राय का पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्कर को पकड़ने के लिए पीछा कर रही थी। इसी दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी स्कॉर्पियो ने बाइक से भाग रहे दो शराब डिलिवरी एजेंट को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थाना के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। 

NSIT
Nsmch

इस संबंध में सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि मृतक शराब डिलिवरी एजेंट था। जिसे पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग के अधिकारी स्कॉर्पियो से पीछा कर रहे थे। तभी दो लोग स्कॉर्पियो के चपेट में आ गए हैं। जिसमें से एक की मौत हुई है। मृतक शराब डिलिवरी एजेंट का काम करता था।