LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

CHHAPRA CRIME - दोस्तों के साथ लौंडा नाच देखने गए युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली, साथी के नाक में लगा बुलेट

CHHAPRA CRIME - दोस्तों के साथ नाच प्रोग्राम देखने गए युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ मौजूद दूसरे युवक पर भी फायरिंग की, जिसमें बुलेट उसके नाक में लगी।

CHHAPRA CRIME - दोस्तों के साथ लौंडा नाच देखने गए युवक की हत
युवक के सिर में गोली मारकर की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

CHHAPRA - सारण जिले के तरैया में अपने दोस्तों के साथ नाच प्रोग्राम देखने गए युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ मौजूद दूसरे युवक पर भी फायरिंग की, जिसमें बुलेट उसके नाक में लगी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव निवासी प्रीतम कुमार (16) पिता राजेश मांझी के रूप में हुई है।

घटना तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव की है। मृतक के पिता राजेश मांझी ने बताया कि प्रीतम माझी गांव के कुछ लड़कों के साथ नाच देख रहा था । तभी अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली उसके सिर को चिरते हुए बगल में खड़े टुल्लू माझी के नाक में भी लग गया है। प्रीतम अपने मां-बाप का इकलौता संतान था।

हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। हत्या के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं हो सका है। लेकिन पूर्व विवाद में हत्या की बात बताई जा रही है। 

तीन लोगों से पूछताछ जारी

तरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में  त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

NSIT
Nsmch