LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

CHAPRA NEWS : सारण में प्रसाद चढ़ाने के बहाने मंदिर में घुसा चोर, अष्टधातु की मूर्ति लेकर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

CHAPRA NEWS : सारण जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में चोर मंदिर में घुसा और अष्टधातु की मूर्ति लेकर फरार हो गया।

मूर्ति की चोरी
मंदिर से मूर्ति की चोरी - फोटो : SHASHI SINGH

CHAPRA : जिले में बैखौफ हुए अपराधी अब मंदिरों को भी अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोर लगातार रिहायशी इलाकों में स्थित मंदिरों में चोरी की वारदातों को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। 

ताज़ा मामला सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चिरांद मेलाघाट धर्म नाथ बाबा का मठिया गांव से सामने आ रही है। जहां मंगलवार की सुबह में एक युवक मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बहाने मंदिर में घुसा एवं मंदिर से अष्टधातु की बनी एक मूर्ति लेकर फरार हो गया।

Diarch GO

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चिरांद मेलाघाट के समीप धर्मनाथ बाबा का मठिया गांव में राजा मौर्य ध्वज किले के खुदाई स्थल के समीप स्थित मंदिर में मंगलवार को लगभग 11 बजे एक युवक आया एवं बोला की नौकरी लगा है। इसी खुशी में मंदिर में प्रसाद चढ़ाना है। प्रसाद चढ़ाने के नाम पर मंदिर के पुजारी ने युवक को मंदिर में जाने की अनुमति दे दी। इसी दौरान युवक मंदिर से अष्टधातु की बनी मूर्ति लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी कुछ देर बाद लोगों को हुई। घटना की सूचना मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया एवं मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डोरीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच में जुट गई। विदित रहे कि सारण जिले में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने की घटनाएं नहीं रूक रही है। चोर चोरी की घटनाओं को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जा रहें हैं।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट