LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Chapra Crime News : सारण पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूट की घटना का किया उद्भेदन, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chapra Crime News : सारण पुलिस सीएसपी संचालक से 2 लाख 75 हज़ार रुपए लूटकांड का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पढ़िए आगे

Chapra Crime News : सारण पुलिस ने सीएसपी संचालक से लूट की घट
सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा- फोटो : SHASHI SINGH

CHAPRA : सारण जिले में गरखा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सीएसपी संचालक से हुई लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि दिनांक 25/10/2024 को जिले के गरखा थाना अंतर्गत बसंत स्थित पंजाब नेशनल बैंक से सीएसपी संचालक उज्जवल प्रसाद निराला पिता इश्वरी प्रसाद निवासी रायपट्टी थाना दिघवारा जिला सारण के बैक से पैसों की निकासी करके लौटने के क्रम में पकवा ईनार स्थित मुर्गी फार्म के पास चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से मारपीट करके 275000 रूपए लूट लिए थे। 

इस संबंध में गरखा थाना में कांड संख्या 680/24 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई। वहीँ घटना के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय स्त्रोतों एवं विडियो फुटेज के आधार घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हदय नट पिता राजनाथ नट निवासी घोघवलिया थाना कोपा जिला सारण, गुड्डू कुमार पिता धनेश्वर राय निवासी हेवंतपुर थाना दरियापुर जिला सारण, दीपक कुमार पिता जयराम राय निवासी हेवंतपुर थाना दरियापुर जिला सारण, प्रवीन कुमार पिता जयप्रकाश राय निवासी रामगढा थाना अवतारनगर जिला सारण के रूप में हुई। 

गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। इसी तरह जिले के कोपा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार कोपा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली।

कोपा थाना क्षेत्र के कोपा सम्हौता रेलवे स्टेशन के पीछे अंधारी बगीचे में कुछ अपराधी एकत्रित होकर अपराध की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट