LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BUXAR CRIME - बक्सर में बेखौफ आधा दर्जन अपराधियों ने थाने से महज 200 मीटर दूर की अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

FIRING IN BUXAR STATION ROAD

BUXAR - बक्सर में दुर्गा पूजा संपन्न होते ही अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। स्थिति यह है शहर में थाने से महज 200 मीटर दूर स्टेशन रोड में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। जिसमें गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया है। वहीं दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से व्यस्त रहनेवाले मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार ने फायरिंग करनेवाले एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

दिन के डेढ़ बजे की घटना

गोलीबारी की यह घटना दिन के डेढ़ बजे के करीब स्टेशन रोड स्थित हीरो एजेंसी के ठीक बगल में अंजाम दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने हीरो एजेंसी के बगल में मौजूद एक मकान को घेरे में ले लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सात से आठ राउंड फायरिंग की गई है। 

एक युवक को लगी गोली

गोलीबारी की इस घटना में पीसी कालेज के पास निवासी सर्वजीत सिंह उर्फ अंकू सिंह नामक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल युवक को उसके साथी इलाज के लिए एकाक्षी नामक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं।

गोलीबारी की पुष्टि करते सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्ष के युवकों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक युवक जख्मी हो गया है। 

NSIT
Nsmch

घटनास्थल की जांच के क्रम में मौके से 7.65 एमएम का दो खोखा बरामद किया गया है। इस मामले में बक्सर शहर के निवासी आदित्य उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।