LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Crime In Bihar: जहानाबाद में खून से रंगा संपत्ति विवाद, दुकानदार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बदमाशों ने गोली मारकर जहानाबाद के एक दुकानदार की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Jehanabad
खून से रंगा संपत्ति विवाद- फोटो : Reporter

Jehanabad Crime:  तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में मंगलवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर जहानाबाद के  दुकानदार की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं ।मृतक जहानाबाद जिला के ओखरी थाना क्षेत्र के पिरोघा गांव निवासी रंजीत कुमार थे। वह एकंगरसराय बाजार में खाजा की दुकान चलाते थे ।

एसपी ने बताया कि दुकानदार का उनके भाइयों से भूमि विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। दुकानदार हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।  इसी दौरान पूर्व से घात लगाए हमलावरों ने बाजार के समीप उन्हें गोली मार दी । थानाध्यक्ष द्वारा इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल लाया गया वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।

एसपी भारत सोनी ने बताया कि पत्नी के बयान पर केस दर्ज किया गया। मृतक का भाइयों से विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतक रंजीत कुमार, जो जहानाबाद जिले के ओखरी थाना क्षेत्र के पिरोघा गांव के निवासी थे, एकंगरसराय बाजार में खाजा की दुकान चलाते थे। एसपी ने बताया कि मृतक का उनके भाइयों के साथ भूमि विवाद चल रहा था, और इसी रंजिश के चलते यह घटना हुई। दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए हुए हमलावरों ने उन्हें बाजार के पास गोली मार दी। थानाध्यक्ष ने उन्हें इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी भारत सोनी ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, और विवाद के कारण ही यह हत्या की गई।

NSIT
Nsmch