LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher News: क्लासरूम में गंदा वीडियो देखने पर नियोजित और BPSC वाले मास्टर साहेब में जमकर मारपीट,एक को DEO ने कर दिया सस्पेंड..भरी बवाल..

गुरु जी मोबाइल पर गंदा वीडियो देख रहे थे तो दूसरे मास्टर साहब ने टोक दिया . अब गंदे सीन से उत्तेजित गुरुजी का पारा हाई हो गया और दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

गंदा वीडियो देखने पर दो गुरु जी भीड़े
गंदा वीडियो देखने पर दो शिक्षको में जमकर मारपीट- फोटो : social Media

Bihar Teacher News:  कक्षा में मोबाइल पर मास्टर साहेब गंदा वीडियो देख रहे थे, इसका विरोध दूसरे मास्टर साहेब ने किया। उत्तेजना वाला सीन देख रहे गुरुजी को ये नागवार गुजरा और बच्चों से भरा क्लासरुम रण क्षेत्र में तब्दिल हो गया। सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय महारस में 25 अक्टूबर को दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक विकास कुमार भगत को निलंबित कर दिया है।

घटना के अनुसार, बीपीएससी शिक्षक विकास कुमार भगत ने नियोजित शिक्षक उदय मेहता के साथ मारपीट की। बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब भगत कक्षा में मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देख रहे थे और मेहता ने इसका विरोध किया। इस विवाद के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई जिसमें मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Diarch GO

घायल शिक्षक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने भगत पर मारपीट करने और पैसे छीनने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।

डीईओ अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह का आचरण बिहार सरकारी सेवक नियमावली के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भगत को निलंबित कर दिया गया है और मेहता के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

NSIT
Nsmch