LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

BIHAR TEACHER NEWS – आधी रात को घर में घुसकर शिक्षक की गोली मारकर की हत्या, परिजनों को सुबह तक नहीं हुई खबर

BIHAR TEACHER NEWS – बिहार में लगातार शिक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है। शुक्रवार को दो शिक्षकों की हत्या की गई है। जहां शेखपुरा में शिक्षक की हत्या हुई है। वहीं ऐसी ही एक घटना सारण जिले में भी हुई है।

 BIHAR TEACHER NEWS – आधी रात को घर में घुसकर शिक्षक की गोली

N4N DESK - बिहार में शिक्षकों पर शामत आ गई है। जहां शेखपुरा जिले में स्कूल जा रहे शिक्षक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं अब छपरा जिले में भी एक शिक्षक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक के सिर में गोली मार दी। जिसमें नींद में ही शिक्षक की मौत हो गई। 

मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी वकील यादव के बेटे सुजीत यादव के रूप में हुई है। निजी विद्यालय में पढ़ाने के साथ भोजपुरी गायक का भी काम करता था। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय प्राइवेट स्कूल के साथ बच्चों को होम ट्यूशन और कोचिंग में पढ़ता था। साथ ही भोजपुरी गाना भी गाता था। गुरुवार की देर रात में खिड़की खोलकर उसके सिर में गोली मार दिया। हालांकि मृतक के बगल में कुछ दूरी पर परिवार के अन्य सदस्य भी सोए हुए थे।

सुबह ट्यूशन पढ़ने बच्चे आए तो पता तो मिली हत्या की खबर

मृतक के भाई ने बताया कि मृतक संजीत सभी लोगो के साथ रात में खाना खाकर सो गया। सुबह जब बच्चे पढ़ने के लिए आये तो संजीत को उठाने गया तो देखा की वह लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। जिसके बाद देखा गया कि खिड़की के दरवाजा तोड़कर सोए अवस्था मे सिर में गोली मार दिया गया है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

NSIT
Nsmch

भाई ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि हत्या किसने की है। घटनास्थल पर स्थानीय डोरीगंज थाना सहित एसडीपीओ सदर और एफएसएल की टीम पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर टेक्निकल माध्यम से भी जांच पड़ताल किया जा रहा है।