LATEST NEWS

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

Police Encounter: एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी,जेडीयू विधायक से मांगी थी रंगदारी,STF का जवान घायल

बता दें कि सरोज पर 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगी थी और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी दी थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Police Encounter: एनकाउंटर में मारा गया बिहार का 2 लाख का इन
एनकाउंटर में मारा गया बिहार का अपराधी- फोटो : frepik

Police Encounter: बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीतामढ़ी का 2 लाख का इनामी अपराधी सरोज राय को हरियाणा के मानेसर में एनकाउंटर में मार गिराया। ये संयुक्त ऑपरेशन बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने मिलकर किया, जिसमें उन्होंने 30 आपराधिक मामले में लिप्त अपराधी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में एक एसटीएफ का एक जवान जख्मी हो गया।

बता दें कि बिहार एसटीएफ और सीतामढ़ी पुलिस बीते 1 महीने से खूंखार अपराधी सरोज राय ढूंढ रही थी। इसके लिए पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑपरेशन जारी रखा, जिसके बाद हरियाणा में छिपे रहने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया और दो लाख रुपए का इनामी राशि वाले अपराधी को मार दिया. सरोज राय ने हाल ही में रून्नीसैदपुर के जेडीयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगी थी और न देने पर उनके फैमिली को मार देने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और उसकी तलाश में लग गई।

AK-56 बंदूक बरामद

सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव का रहने वाले कुख्यात अपराधी सरोज के ऊपर अलग-अलग थानों में मर्डर, आर्म्स एक्ट औऱ रंगदारी जैसे 30 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। उसके पास से साल 2019 में AK-56 बंदूक भी बरामद किया गया था, जिसकी मदद से उसने और उसके लोगों ने महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क बनाने वाले कंपनी के मुंशी की निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने AK-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पूर्णिया से गिरफ्तार किया था। 2014 में शहर के बड़े दवा बिजनेस यतींद्र खेतान की रंगदारी न देने पर मर्डर कर दिया था। इसके बाद वो पहली बार सुर्खियों में आया था। इससे पहले भी उसने करीब 6  व्यवसायियों को अपनी गोली मार चुका था।