LATEST NEWS

  • Panchayats Audit Ordered
  • Bihar Panchayati Raj :बिहार में पंचायतों के लिए नई नियमावली, पटना जिला पंचायत राज कार्यालय की वित्तीय गड़बड़ियों

  • Complaint Filed against Prashant Kishor
  • प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें! साइबर थाने में शिकायत, CM सम्राट चौधरी को गोली मारने के बयान में

  • FSSAI Notices HUL Nestle Over Food Claims
  • Food safety: हॉर्लिक्स से नेस्कैफे तक पर FSSAI का शिकंजा, कंपनी वाले करते हैं फर्जी दावा! किडनी

  • Nitish Kumar on Maha Ashtami
  • 20 साल से नहीं टूटी नीतीश कुमार की परंपरा, महाअष्टमी पर फिर पहुंचे पटना के इस मंदिर

  • Siwan Fake Cops Dupe
  • Bihar crime: खाकी का खौफ दिखाकर ठगी, नकली पुलिसवालों ने पिता-पुत्र से उड़ाए एक लाख रुपये, CCTV में

Bihar Police: बिहार के एक SP ने सभी SHO-SDPO से 17 प्वाइंट्स पर काम करने को कहा, शराब माफियाओं के खिलाफ CCA- PMLA के तहत प्रस्ताव भेजने का आदेश

सारण एसपी कुमार आशीष ने शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर थानध्यक्ष-इंस्पेक्टर और एसडीपीओ को टास्क दिए हैं. शराब माफियाओं के खिलाफ सीसीए लगेगा. इसके साथ ही एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से PMLA के तहत प्रस्ताव मांगा है.

Bihar Police, Saran SP, all SHO SDPO, liquor mafia, CCA-PMLA
सारण एसपी कुमार आशीष - फोटो : GOOGLE

Bihar Police: बिहार के सारण-सिवान में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने शराब का निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं कारोबार पर रोकथाम को लेकर सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को 17 बिंदुओं पर काम करने को कहा है. 

थानाध्यक्ष से लेकर एसडीपीओ तक को मिला निर्देश 

सारण एसपी ने बिहार राज्य मद्यनिषेध अधिनियम को सख्ती से लागू करने को लेकर जिले के थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये हैं. एसपी ने कहा है कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना में चौकीदारी परेड का आयोजन कर आसूचना संकलन करें. थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के बीच पंचायत/वार्ड का आवंटन कर आसूचना संकलन करने को लेकर निदेशित किया गया है. देशी शराब भठ्ठी ध्वस्त कर तथा इसके निर्माण में प्रयुक्त उपकरण / सामग्री को जप्त कर इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई करें.

शराब माफियाओं के खिलाफ सीसीए लगेगा 

स्प्रीट के सप्लाई चेन को ध्वस्त कर इसमें संलिप्त कारोबारियों पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया गया है. मिलावटी शराब/ताड़ी बनाने व बेचने वालो के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.  शराब पैकिंग करने हेतु बोतल उपल्बध कराने वाले कबाड़ी दुकानों में छापामारी करने को कहा गया है. मद्यनिषेध कांडों के अभियुक्तों पर निगरानी रखने एवं उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के तहत CCA का प्रस्ताव समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया है. होमियोपैथ दवा विक्रेताओं/ चिकित्सकों की आड़ में शराब निर्माण में संलिप्त कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया. मद्यनिषेध के कांडो में अभियुक्तों का जमानत कराने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है. सभी थाना में थानाध्यक्षों को शराब से प्रभावित क्षेत्रों का मानचित्र तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है. 

एसपी ने PMLA के तहत मांगा प्रस्ताव 

सारण एसपी ने सभी थाना के थानाध्यक्षों को PMLA प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया. सभी थाना के थानाध्यक्षों को कांडो का गुणवतापूर्ण त्वरित अनुसंधान करने हेतु निर्देशित किया गया. सभी थाना के थानाध्यक्षों को लंबित कांडों में त्वरित विचारण प्रारंभ करने के लिए प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया है. थाना में जप्त शराब का विनिष्टीकरण एवं राज्यसात कराने का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है. अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाये जाने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों / चौकीदारों आदि पर कार्रवाई करने हेतु प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. अन्तरजिला एवं अंतर्राज्ययीय सीमा क्षेत्रों में समकक्ष पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया और वैकल्पिक जीवन यापन सम्बन्धी योजनाओं के संबंध में जागरूकता / सहयोग तथा शराब के दुष्प्रभाव का प्रचार-प्रसार कराने हेतु निर्देशित किया गया है. 

NSIT
Nsmch

शराब और शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान 

पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब / मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने 254 जगहों पर छापामारी की है. जिसमें 09 कांड एवं 08 सनहा दर्ज कर कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 101 लीटर देशी शराब, 26.25 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है। इस अभियान में कुल-09 शराब की भट्ठी ध्वस्त कर लगभग 3630 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया। विगत सप्ताह में सारण पुलिस द्वारा 1853 स्थानों पर छापामारी कर 135 कांड एवं 88 सनहा दर्ज कर कुल 296 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 4449.1 लीटर देशी शराब, 1293. 78 लीटर विदेशी शराब, 237.50 लीटर स्प्रीट, 11 गैस सिलेन्डर, 04 तसला, 08 गैस चुल्हा, 06 शराब बनाने वाला बर्तन, 01 मोटर, 01 ट्रक, 02 चार पहिया वाहन, 01 ई-रिक्शा एवं 12 मोटरसाईकिल जप्त किया गया। इस अभियान में कुल 125 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 67465 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया.