LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar News : जमुई के जाबांज इंस्पेक्टर सह मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को IG मुख्यालय ने किया सम्मानित, राष्ट्रपति द्वारा हो चुके हैं पुरस्कृत

अपनी बहादुरी और जांबाजी से कई अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने, एनकाउंटर करने आदि में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत कर चुके जमुई के मलयपुर थानाध्यक्ष सह टेक्निकल सेल प्रभारी विकास कुमार को IG मुख्यालय द्वारा सम्मनित किया गया है.

jamui inspector Vikas Kumar
jamui inspector Vikas Kumar - फोटो : news4nation

 Bihar News : जमुई के मलयपुर थानाध्यक्ष सह टेक्निकल सेल प्रभारी विकास कुमार को 16 जिलों की DIU टीम के एक दिवसीय प्रशिक्षण के बाद प्रथम स्थान मिलने के बाद IG मुख्यालय विनय कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। विकास कुमार ने साल 2023 में जमुई जिले में योगदान किया था। 

इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस कप्तान डॉक्टर शौर्य सुमन ने उन्हें मलयपुर थाना प्रभारी बनाया। इसके अतिरिक्त उन्हें टेक्निकल सेल का भी प्रभारी नियुक्त किया। इनके इस सफलता पर जमुई पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

विकास कुमार जमुई जिला से पहले पटना एसटीएफ के प्रभारी में कार्यरत थे. उनकी जांबाजी और उपलब्धियों के लिए उस  दौरान उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया था. एसटीएफ में रहने के दौरान कई बड़े अपराध के मामलों को निपटाने के साथ ही कुख्यात बदमाशों के एनकाउंटर में भी विकास कुमार ने महत्ती भूमिका निभाई थी. इसे लेकर उन्हें कई बार पुरस्कृत भी किया गया. 

थानाध्यक्ष की हत्या के इनामी का किया एनकाउंटर

खगड़िया जिला के पसराहा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष आशीष कुमार की 2018 में हत्या में हुई थी. इस हत्याकांड में नामजद 50 हजार का इनामी अपराधी दिनेश मुनि को नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के दियरा इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया गया था. उस एनकाउंटर में विकास कुमार अपने दल बल के साथ मौजूद रहे थे. तब पुलिस को दो कारवाईन और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुआ था. विकास कुमार को मुख्यमंत्री ने भी को गैलंट्री पुरस्कार के रूप में  51-51 हजार की राशि से लगातार चार 4 साल पुरस्कृत किया. 

NSIT
Nsmch

मोकामा के रहने वाले हैं विकास 

विकास कुमार मूल रूप से पटना जिले के मोकामा के निवासी हैं. वे बिहार पुलिस में अपनी सेवाओं को देते हुए कई मामलों को सफलतापूर्वक निपटाने का इतिहास बना चुके हैं.  

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट