LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: जमुई में युवक के साथ बर्बरता,पुलिस ने किया रेस्क्यू, सड़क दुर्घटना में एक मौत से मचा हड़कंप

जमुई में अपराधियों ने युवक को बांधकर पिटाई कर दी। युवक पूरी रात घायल अवस्था में जंगल में पड़ा रहा। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया. वहीं सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

BIHAR NEWS
युवक के साथ बर्बरता- फोटो : Reporter

Bihar News: पटेस जंगल से पुलिस ने हाथ- पैर बंधे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बरामद किया है। घायल व्यक्ति की पहचान बच्चू यादव के रूप की गई है जो कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के धरवा गांव का रहने वाला है। घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति देखते हुए पुलिस द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है। 

जमुई: जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पटेस जंगल से बरामद बच्चू के परिवार वालों को जानकारी पुलिस ने दी। इस बाबत लक्ष्मीपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पटेस जंगल में पड़ा हुआ है। जिसके बाद लक्ष्मीपुर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


वहीं जमुई में एक दर्दनाक वाक्या हुआ है.  सिकंदरा नवादा रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के समीप बजे एक व्यक्ति को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। जिसके कारण मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। 

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना के बाद सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सिकंदरा निवासी 50 वर्षीय महेंद्र गुप्ता उर्फ टेनी के रूप में की गई है। पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक सिकंदरा चौक पर ही वर्षो से दुकानों में मजदूरी कर अपना घर चलाया करता था। 

जमुई से प्रवीण दुबे के साथ सुमित सिंह की रिपोर्ट