LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News - फौजी की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करना बदमाशों को पड़ा महंगा, पुलिस ने दो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Bihar News - फौजी का वर्दी पहन कर बाइक लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर रुपये की वसूली करने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 पुलिस ने दो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने दो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार - फोटो : अंकित झा

PURNEA : पूर्णिया  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानसराम पुल के समीप नकली पुलिस बनकर शराब के नशे में अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्त को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों अभियुक्त बाइक से फौजी की वर्दी पहन कर आने जाने वाले वाहनों को रोककर डरा धमका कर रुपये की वसूली कर रहा था। जिसे ग्रामीणों ने रँगे हाथ दबोच लिया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमित कुमार पिता निवास रजक सा०कालीघाट थाना सदर व रविन्द्र कुमार पिता सुभाष कुमार प्रसाद सा०ओझोलिय थाना दुबहर जिला - बलिया बताया जा रहा है। 

वाहनों को रोक कर रुपये की वसूली कर रहा था

बताते चले कि मो अहमद रजा मंझेली निवासी ने उक्त दोनों अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। बताया जाता है कि दोनों अभियुक्त बुधवार को रात्रि मंझेली मनसाराम पुल के समीप मो०हबीब के गोदाम के समीप फौजी का वर्दी पहन कर बाइक लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोक कर रुपये की वसूली कर रहा था। ग्रामीणों को दोनो पर शक होने पर इसकी जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दी।

Diarch GO

थानाध्यक्ष ने बताया

मौके पर पहुँचे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाइक भी जप्त कर लिया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति पुलिस बनकर अवैध वसूली कर रहा है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट