LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: जमुई में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, पटना रेफर

जमुई में छठ पूजा का खुमार अपने चरम पर है और इसी बीच जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है।

अपराधियों का तांडव
अपराधियों का तांडव - फोटो : social Media

Bihar News:  जमुई में  छठ पूजा का खुमार अपने चरम पर है और इसी बीच जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि मिर्जागंज गांव में गरीबन साव के पुत्र भगवान साव उर्फ टुन्नी साव को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली पीड़ित के सीने में लगी है जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गए। यह ताजा घटना आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। 

गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना सिकंदरा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर सिकंदरा SHO मिंटू कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। सिकंदरा थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा टुन्नी साव को एक गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

Diarch GO

परिजनों के बयान के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। घायल युवक के परिजन द्वारा बताया गया है कि युवक के छाती में अभी गोली फंसी हुई है इसलिए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है फिलहाल स्थिति सामान्य है। छठ  महापर्व के दौरान इस घटना से सिकंदरा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार