LATEST NEWS

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव : डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, गुरुवार को होगी मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग और अंतिम प्रशिक्षण
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव : डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, गुरुवार को होगी मतदान कर्मियों की

  • Bihar Crime : बाजार से लौट रही किशोरी से मनचलों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : बाजार से लौट रही किशोरी से मनचलों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने

  • Bihar News : मुंगेर में चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ़
  • Bihar News : मुंगेर में चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद घर को बनाया निशाना, 20 लाख के

  • उमेश कुशवाहा का लालू परिवार पर पलटवार : 'लालू राज में खुले चरवाहा विद्यालय, एनडीए सरकार ने हर जिले में दिए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज'
  • उमेश कुशवाहा का लालू परिवार पर पलटवार : 'लालू राज में खुले चरवाहा विद्यालय, एनडीए सरकार ने हर

  • Bihar News: बांका में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एसपी अमितेश कुमार ने किया नमन
  • Bihar News: बांका में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एसपी अमितेश कुमार ने किया नमन

Death due to drinking poisonous liquor: चिराग पासवान की पार्टी के दो नेताओं की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका, मच गया है हड़कंप

Death due to drinking poisonous liquor: लोजपा (रामविलास पासवान) पार्टी के दो प्रमुख नेताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

bihar News
LJP(R) के दो नेताओं की संदिग्ध मौत- फोटो : Social media

Death due to drinking poisonous liquor: बिहार में भले हीं पूर्ण शराबबंदी हो लेकिन दारु की महिमा सर्व व्यापक बताई जा रही है. लाल पानी के सेवन से लगातार मौत भी हो रहा है है. ऐसे में मधुबनी जिले में लोजपा (आर) के दो नेताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।कथित तौर पर एक ने शराब पी रखी थी।

पुलिस के अनुसार, बिस्फी प्रखंड के पायल नर्सिंग होम के संचालक और लोजपा (आर) के जिला आईटी सेल अध्यक्ष डॉ. अमरजीत यादव (28) बुधवार को अपने कमरे में मृत पाए गए। वहीं, लोजपा के बिस्फी प्रखंड अध्यक्ष ललितेश्वर पासवान (50) की भी बुधवार सुबह अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि डॉ. अमरजीत यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। ललितेश्वर पासवान के परिजनों ने आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार कर दिया था।

लोजपा के जिलाध्यक्ष अनुपम राजा ने दोनों नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अमरजीत यादव पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता थे और ललितेश्वर पासवान प्रखंड में पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे थे।

NSIT
Nsmch

डॉ. अमरजीत यादव: बुधवार को एक मरीज जब डॉ. अमरजीत को उठाने उनके कमरे में गया तो उन्हें मृत पाया।

ललितेश्वर पासवान की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी के अनुसार, वह मंगलवार रात शराब पीकर सो गए थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।