LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: जमुई में दिल दहलाने वाली घटना, फाइनेंस कर्मी का शव बरामद, हड़कंप

जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धरहरा नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक की शिनाख्त नीलकमल कुमार पिता सुनील सिंह के रूप में की गई है।

 दिल दहलाने वाली घटना
दिल दहलाने वाली घटना- फोटो : Reporter

Bihar News:  जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जमुई के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धरहरा नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक व्यक्ति के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक की शिनाख्त नीलकमल कुमार पिता सुनील सिंह के रूप में की गई है।

मृतक जमुई के ही सिकन्दर प्रखंड के कुमार गांव का रहने वाला है। मृतक चकाई में ही रहकर उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस के लिए काम करता था और चकाई में ही किराए के मकान में रहता था। पुलिस को सूचना मिलने के उपरांत चंद्रमंडीह थाना प्रभारी सुबोध यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच चुके है। शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फोन पर उन्होंने बताया कि धरहरा नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी पहचान हो गई है।

 शव के हाथ और पैर रस्सी से बंधी हुई थी साथ ही शरीर पर चोट के भी कई निशान पाए गए है। प्रथमदृष्टया मामला कही और हत्या कर शव को पूल के नीचे फेंकने का लग रहा है। जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक का शव मिलने के बाद कुमार गांव में सन्नाटा पसर गया है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार