LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar poisonous liquor case: सारण जिले में जहरीली शराब कांड, मशरक थानाध्यक्ष सहित 5 निलंबित, जांच जारी

Bihar poisonous liquor case: सारण जहरीली शराब मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मशरक थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

सारण जिले में जहरीली शराब कांड
जहरीली शराब कांड- फोटो : Shashi Bhusan Singh

Bihar poisonous liquor case: बिहार के सारण जिले के मशरक क्षेत्र में 16 अक्टूबर को हुई जहरीली शराब से मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मशरक थानाध्यक्ष धनंजय राय सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई क्षेत्र निगरानी और मद्य निषेध कानून के क्रियान्वयन में विफलता के आरोप में की गई है.

16 अक्टूबर को सारण जिले के छपरा-सिवान बॉर्डर एरिया में जहरीली शराब बिक्री के बाद मशरक, पानापुर और मढ़ौरा थाना क्षेत्रों में सात लोगों की मौत हो गई थी. सिवान में भी इसी कारण से 28 लोगों की जान चली गई थी.

पुलिस जांच में पाया गया कि थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शराब तस्करों पर लगाम लगाने में विफल रहे. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरती.

इस मामले में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है जो इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है. पुलिस ने कई शराब तस्करों को गिरफ्तार भी किया है.

NSIT
Nsmch

यह घटना बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है. यह भी दिखाता है कि शराब तस्करी एक संगठित अपराध है .

रिपोर्टट- शशिभूषण सिंह