LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News - सिवान में लग्जरी कार से 5 लाख की शराब पुलिस ने किया बरामद, महिला सहित तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News-सिवान जिला के मैरवा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने धरनी छापर चेकपोस्ट से सघन वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार को जांच किया तो उसमें से भारी मात्रा में शराब मिला है। पुलिस ने चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया ।

महिला तस्कर गिरफ्तार
महिला तस्कर गिरफ्तार - फोटो : परवेज

Bihar News -  सिवान जिला के मैरवा थाने की पुलिस को शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मैरवा थाना का कमान संभालने वाले नये थाना प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने शराब के मामले में बड़ी करवाई किया है। बुधवार की देर रात मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेकपोस्ट से थाना प्रभारी राकेश कुमार ने सघन वाहन जांच के दौरान एक लग्जरी कार को जांच किया तो भारी मात्रा में शराब मिला है । 

पुलिस ने चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे एक महिला शामिल है। पुलिस की जांच में कार में तहखाना बनाकर 5 लाख रुपये का अंग्रेजी शराब को छुपाया गया था। जिसमे अंग्रेजी शराब का आफिसर च्वाइस 180 एमएल 720 पीस, आप्टर डार्क बलु 180 एमएल का 230 पीस एवं सिगेन्चर का 20 पीस ब्राण्ड का शराब  मिला है।

Diarch GO

 गिरफ्तार तस्करों की पहचान बेलगांव थाना के अलीनगर गांव के बासदेव सिंह के पुत्र सूरज कुमार, मुजफ्फरपुर के पिलखी गांव के सुरेश प्रसाद सिंह के पुत्र रवि राज और दरभंगा के विशनपुरा थाना क्षेत्र के स्वर्गीय सुशील कुमार की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई । जो  हरियाणा नंबर की लग्जरी कार से शराब को लेकर मैरवा के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है । जिसमे महिला सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।

सिवान से परवेज की रिपोर्ट