LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR NEWS - वन विभाग की हिरासत में नीतीश कुमार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कार्यालय में हुआ हंगामा

BIHAR NEWS – वन विभाग की कस्टडी में लकड़ी का कारोबार करनेवाले युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने कर्मियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही उसके पास मौजूद पैसे भी छिनने की बात कही है।

BIHAR NEWS - वन विभाग की हिरासत में नीतीश कुमार की संदिग्ध म
वन विभाग की कस्टडी में युवक की मौत- फोटो : सुमित कुमार सिंह

JAMUI: जिले के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत कोहबरबा मोड स्थित वन विभाग में शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे एक युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हारचक गांव निवासी स्वर्गीय संपत्ति यादव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। मामले में परिजन ने वन विभाग की टीम पर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपित कर्मी आमोद पर कार्रवाई करते हुए मुआवजा की मांग की है। 

परिजन ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नीतीश कुमार के पिता की मृत्यु होने के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उस  पर ही थी। महज 18 से 19 वर्ष की उम्र में नीतीश कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जंगल किनारे बसे रहने की वजह से नीतीश जंगली लकड़ी के कारोबार से भी जुड़ा था। 

Diarch GO

जंगली लकड़ी लेकर जा रहा था

शुक्रवार की रात नीतीश मैजिक वाहन से जंगली लकड़ी लेकर जा रहा था इसी दौरान मोहनपुर थाना की पुलिस ने नीतीश कुमार को मैजिक वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मोहनपुर थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार नीतीश कुमार को शनिवार के दिन करीब 10:00 बजे वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया। 

आगे परिजन ने बताया कि जैसे ही वन विभाग की टीम मोहनपुर थाना से नीतीश कुमार को अपने साथ लेकर कोहबरवा स्थित वन विभाग कार्यालय के लिए निकले थे उस वक्त तक नीतीश कुमार बिल्कुल स्वस्थ था। लेकिन जब परिजन 20 मिनट के अंतराल में मोहनपुर थाना से कोहबरवा स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचे तो देखा कि नीतीश कुमार का शव वन विभाग की वाहन में पड़ा हुआ है और वन विभाग के कर्मी  कुछ बताने से परहेज करने लगे। 

NSIT
Nsmch

50 हजार रुपए भी गायब

आगे परिजन ने बताया कि नीतीश कुमार के पास करीब 50000 रुपया भी था जो वन विभाग की टीम ने ले लिया है और पैसे की मांग को लेकर नीतीश कुमार के साथ बेरहमी से रास्ते में ही मारपीट की गई और गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

युवक की मौत के बाद वन विभाग की टीम के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा। जिस वजह से कोहबरवा स्थित वन विभाग कार्यालय के पास बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई और आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए युवक के शव को शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जहां मजिस्ट्रेट की निगरानी में डॉक्टरों की टीम गठित कर वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी। वहीं पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

न्यूज 4नेशन के लिए जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट