LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News - झाझा विधायक दामोदर रावत की रंग लायी मेहनत, गिद्धौर से मांगोबंदर को जोड़ने वाली सड़क का होगा निर्माण, 16.75 करोड़ रुपए आएगी लागत

Bihar News - झाझा विधायक दामोदर रावत की मेहनत रंग लायी । उनके अथक प्रयासों के बाद से गिद्धौर से मांगोबंदर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण होगा । इस सड़क की लागत 16.75 करोड़ रुपए आएगी ।

गिद्धौर को सौगात

Bihar News -  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हर भाषणों में इस बात का जिक्र करते है कि जब से उनकी सरकार बनी है। उसके बाद सूबे की सड़को की स्थिति बेहतरीन हुई है। वहीं दूसरी ओर जमुई में गिद्धौर से मांगोबंदर को जोड़ने वाली सड़क कई सालों से जर्जर स्थिति में है। इस सड़क पर अगर आप चलते है तो आपको समझना मुश्किल हो जाएगा कि गड्ढे में सड़क है या  सड़क में गड्ढे। यह सड़क कई सालों से अपने बदहाली पर रो रहा है।

बता दें यह सड़क झाझा विधानसभा और जमुई विधानसभा के दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इस सड़क के नहीं बनने से हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं ।लेकिन अब इस सड़क के अच्छे दिन आ गए है। इस सड़क का निर्माण अब पथ निर्माण विभाग करवाएगी। इस बावत झाझा विधानसभा से जेडीयू विधायक दामोदर रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कई सालों की मेहनत आखिकार रंग लाई। इस सड़क को पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कराना एक टेढ़ी खीर साबित हो रही थी। क्योंकि यह सड़क पहले ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनाया जा रहा था। लेकिन अब पथ निर्माण विभाग इस सड़क को 16 करोड़ पचहत्तर लाख की लागत से बनाएगी। जिसमे सड़क चौड़ीकरण के साथ साथ मजबूतीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। झाझा विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता से किया गया एक महत्वपूर्ण वादा आज मैने पूरा किया। 

वही दूसरी ओर इस सड़क को लेकर पथ निर्माण विभाग ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मांगोबंदर मोड से स्टेडियम मोड गिद्धौर तक कुल 5.825 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य कुल 16 करोड़ 75 लाख 74 हजार के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य से जुड़ी निविदा जल्द ही सम्पादित की जाएगी। वहीं क्षेत्र के लोग झाझा विधायक दामोदर रावत को दिल से धन्यवाद दे रहे है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट