LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR NEWS : सीतामढ़ी में शराब के नशे में धुत चौकीदार ने बार बालाओं के साथ लगाये ठुमके, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

बार बालाओं संग चौकीदार ने लगाये ठुमके

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक चौकीदार ने अपनी ड्यूटी का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है। बथनाहा थाना क्षेत्र के योगवाना में दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित एक आर्केस्ट्रा में चौकीदार पप्पू कुमार ने न सिर्फ प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि मंच पर चढ़कर बार बालाओं के साथ ठुमका लगाते हुए नजर आए। 

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चौकीदार की इस हरकत ने उसकी जिम्मेदारी और कानून के प्रति अवहेलना को उजागर किया है। बथनाहा थाना क्षेत्र के योगवाना में आयोजित आर्केस्ट्रा में तैनात चौकीदार पप्पू कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए और पैसे भी लुटाए। 

इस दौरान वह खाकी वर्दी पहने हुए था और काले गमछे के साथ डांस कर रहा था। घटना के समय चौकीदार शराब के नशे में धुत दिखाई दिया, और वीडियो में वह लड़खड़ाते नजर आ रहा है। इस वीडियो को कुछ लोगों ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी हरकतें चर्चा का विषय बन गई हैं। 

हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं लगी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद सदर डीएसपी 2 आशीष रंजन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में वीडियो के आधार पर जांच प्रक्रिया चल रही है।

NSIT
Nsmch

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट