LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: जमुई में उत्पाद विभाग ने 40 लाख का गांजा किया बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार पुलिस के द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जमुई में उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान 40 लाख का गांजा बरामद किया है।

excise department
ganja worth 40 lakhs recovered- फोटो : Reporter

JAMUI: जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी चेक पोस्ट पर बुधवार शाम करीब 5 बजे बोरा लदा ट्रक से 20 बोरा गांजा बरामद किया गया है। दरअसल बीते दिन वाहन चेकिंग के दौरान जमुई की उत्पाद पुलिस को ट्रक पर शक हुआ। जैसे ही ट्रक की तलाशी शुरू की गई वैसे ही बोरे में कुछ पैकेट नजर आए। पैकेट को खोलने पर पता चला कि पैकेट में गांजा मौजूद है। 

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि कुल 20 बोरा गांजा बरामद किया गया है। जिसका भार कुल 4 क्विंटल है और कीमत लगभग 40 लाख रूपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक हजारीबाग से पटना जा रहा था। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान अमोल गायकवाड़, पिता नारायण, फाइजर रोड इंद्रा नगर, नवी मुंबई के रूप में की गई है।

ट्रक चालक ने बताया कि गांजा उसे हजारीबाग पेट्रोलपंप के पास दिया गया था और पटना पहुंचाने की बात हुई थी। जिसके लिए उसे 10 हजार रूपये दिए गए थे। बहरहाल जमुई उत्पाद पुलिस को फिर से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांजे की इतनी बड़ी खेप बरामद होने से उत्पाद पुलिस का उत्साह चरम पर है।

जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट