LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: निकाह का झांसा देकर युवती को कोर्ट के बदले ले गया होटल, रंगरेलियां बनाते दोनों ने बनाए अश्लील वीडियो, अब बुरे फंसे...

Bihar News: बिहार के जमुई में युवक ने युवती शादी का झांसा देकर अश्लील हरकत की है। फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। वहीं अब इस घटना के बाद न्याय के लिए पीड़िता थानों का चक्कर लगा रही है।

JAMUI NEWS
First obscene act then threat- फोटो : Reporter

JAMUI: जमुई शहर के टाउन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है जमुई शहर के ही एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कोर्ट ले जाने के बहाने एक होटल में ले जाकर उसके साथ सम्बन्ध बनाए व अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। घटना को लेकर सोमवार की दोपहर पीड़िता जमुई एसपी चंद्रप्रकाश के कार्यालय पहुंची। जहां आवेदन दी और कठोर कार्रवाई की मांग की। युवती का कहना है कि वो उस युवक से शादी करना चाहती है।  

मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि 28 सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी मो. फिरदोस उससे शादी करने की बात कह कर बाइक पर बैठा। फिर उसे जमुई कोर्ट ले जाने का बहाना बनाकर शहर के गोकुल रेस्ट हाउस ले गया। जहां होटल के एक कमरे में उसके साथ सम्बन्ध बनाया। इतना नहीं इसका वीडियो भी आरोपी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल से बनाया गया। जिसके बाद पीड़िता को धमकी दी गई कि यदि इस घटना की जानकारी पुलिस से या परिजन से करेगी तो इस अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। घटना को लेकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची थी लेकिन वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटना के दिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। 

जिसके बाद पीड़िता दुबारा 6 अक्टूबर को महिला थाने पहुंची जहां पीछे-पीछे आरोपी फिरदोस भी वहां पहुंच गया और थाने में ही उसके साथ मारपीट की। इधर मारपीट की जानकारी के बाद महिला थानाध्यक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। नतीजतन आरोपी पीड़िता को केस नहीं उठाने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद पीड़िता सोमवार को अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची।


NSIT
Nsmch

जहां एसपी चंद्र प्रकाश को आवेदन देते हुए अपने पूरे परिवार की सुरक्षा तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर मामले की जानकारी के बाद एसपी चंद्र प्रकाश ने महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी से फोन पर बात की और पूरी मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि शादी का झांसा देने की जानकारी मिली थी। जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट