LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News: '25 लाख दो...वरना जान से मार देंगे’ राजद के विधायक से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Bihar News: '25 लाख दो...वरना जान से मार देंगे’ राजद के विधा

Bihar News: सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव को मोबाइल के माध्यम से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी दी गई थी कि यदि रंगदारी नहीं दी गई तो विधायक, उनके निजी सचिव और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी रघुवंश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है.

बाजपट्टी के राजद विधायक मुकेश कुमार यादव को एक अपराधी द्वारा 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह घटना 15 अक्टूबर को शाम 7:50 बजे हुई, जब विधायक के निजी सहायक अभिराम पाण्डेय को वॉट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी दी गई. कॉल करने वाले ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो विधायक और उनके पीए को जान से मार दिया जाएगा.

अपराधी ने अपने नाम को सोनू झा बताया और कहा कि वह विधायक को इतनी गोली मारेगा कि उनकी लाश पहचानने लायक नहीं रहेगी. उसने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर पैसे जल्दी नहीं पहुंचाए गए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

इस धमकी की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की लोकेशन कटिहार में थी, जहां पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रघुवंश कुमार झा है, जो कटिहार जिले का निवासी है.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अविनाश कुमार