LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar News: शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत! पांच के आंख की ज्योति हो गई खत्म, प्रशासन में हड़कंप

Bihar News: शराबबंदी वाले राज्य में जहरीली शराब पीने से आठ ल

Bihar News: सरकार, दुहाई हो सरकार. आपने साल 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी तो कर दी लेकिन हे ! बिहार के भाग्य विधाता, सूबे में शराब की न तो तस्करी रुक रही है और न जहरीली शराब से होने वाली मौत. सरकार आप तो कहते हैं कि बिहार में शराब पीना गुनाह है. लेकिन एक साल पहले मशरख में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी. एकबार फिर कथित तौर पर सीवान में पांच लोगों की मौत तो छपरा में एक व्यक्ति का जहरीला दारु पीने से मौत हो गई है. हे बिहार के जनता के स्वामी इतना हीं नहीं सीवान में 10 लोगों की तो छपरा में दो लोगों के आंख की रौशनी चली गई. 


हे सरकार...लोग पूछ रहे हैं कि ये कैसी शराबबंदी है ?  न तो शराब की तस्करी रुकी है और न हीं जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का तांडव रोका जा सका है.  सरकार पियक्कड़ों की गलती की सजा उनका परिवार भोगने को मजबूर है. दुहाई है सरकार. 

NSIT
Nsmch

सीवान के भगवानपुर प्रखंड के माघर गांव सीवान में संदिग्ध परिस्थिति में सात लोगों की मौत हो गई हैं.वहीं 3 व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी हुई है. जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है. सदर अस्पताल में 2 व्यक्ति का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत और अन्य गांव की है. मृतक के परिजनों के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जहरीले शराब पीने से मौत हुई है.

महाराजगंज एसडीएम अनिल कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा की प्रथम दृष्टया शराब पीने से मौत लग रहा है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मृतकों में कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35वर्ष, मुन्ना कुमार 32 वर्ष , कौड़िया वैश्य टोला के रविंद्र सिंह के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर और सरसैया के ग्रामीण शामिल है ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अत्येष्टी कर दी। वहीं 2 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

 इस घटना को लेकर सीवान डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है. इसके साथ ही सीवान सदर अस्पताल में सदर एसडीएम सुनील कुमार और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तैनात हैं.

वहीं  छपरा जिले के मशरक क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं. मृतक का नाम इस्लामुद्दीन बताया गया है, जो लतीफ मियां का बेटा है. जानकारी के अनुसार, बीमार व्यक्तियों में शमशाद और मुमताज अंसारी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि इन दोनों की आंखों की रोशनी चली गई है. यह घटना इब्राहिमपुर काइया टोला में हुई थी, जहां तीन लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी.

वहीं सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि छपरा के मशरख थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलावटी शराब पीने से इब्राहिमपुर गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु होने और दो व्यक्तियों के इलाजरत रहने की सूचना प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के संबंध में जांच की जा रही है और इलाजरत दो व्यक्तियों को सदर अस्पताल में उचित इलाज कराया जा रहा है.डीएम ने कहा कि इस पूरी घटनाक्रम के बारे में जांच के बाद सूचना उपलब्ध कराई जाएगी.

रिपोर्ट- सीवान से परवेज महमूद, तबरेज अहमद के साथ छपरा से शशिभूषण की रिपोर्ट