Bihar News: बाइक पार्किंग को लेकर अपराधियों ने पुलिस जवान सहित 2 लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर

बदमाशों का तांडव

Bihar News: जहानाबाद जिले में एक मेले के दौरान बाइक पार्किंग को लेकर विवाद उत्पन्न शुरु हुआ . विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने गोलीबारी कर दी. अपराधियों ने पुलिस जवान और एक अन्य व्यक्ति पर फायरिंग कर दी. घटना उस समय हुई जब लोग मेले में अपनी बाइक पार्क कर रहे थे और किसी बात पर बहस शुरू हो गई.

घायलों की स्थिति गोली लगने के बाद दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, और चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है.पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Diarch GO

पुलिस ने इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके.

वहीं घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.