LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: चलते ऑटो में महिला से छेड़छाड़,बचने के लिए लगाई छलांग, हुई गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद जिले में महिला सुरक्षित नहीं है! ऑटो में सवार होकर घर जा रही एक महिला से मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने ऑटो से छलांग लगा दी।

Revealed in viral video
वायरल वीडियो में हुआ खुलासा- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar News: सूबे में महिलाएं सुरक्षित नहीं है! ऑटो में सवार होकर घर जा रही एक महिला से मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने ऑटो से छलांग लगा दी। चलती ऑटो से गिरने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज चल रहा है।

घटना जहानाबाद -काको रोड में हाजीपुर गांव के पास हुई महिला हुलासगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। मंगलवार रात वो ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थीं। ऑटो में कुछ मनचले पहले से ही सवार थे । रात के समय में महिला को अकेला पाकर वो महिला से छेड़खानी करने लगे।  महिला ने विरोध किया तो बदमाश मारपीट करने लगे। इससे घबड़ा कर महिला ने ऑटो रोकने को कहा तो ड्राइवर ने ऑटो की स्पीड बढ़ा दी। घबड़ाई औरत ने आटो से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रुप से् घायल हो गई। महिला का सिर फट गया। घायल महिला को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए नदियांवा गांव के पास क्लीनिक में भर्ती कराया और तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और स्वजन को सूचना दी।

महिला जहानाबाद स्टेशन से ऑटो पर सवार होकर  काको  जा रही थी। ऑटो सवार कुछ युवकों ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।  घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।