LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News - जमुई में पेड़ से टकराकर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar News - जमुई जिले के खैरा प्रखंड में ख़ैरा- गढ़ी मुख्य मार्ग पर बड़ीबाग के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई । जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Bihar News - जमुई जिले के खैरा प्रखंड में ख़ैरा- गढ़ी मुख्य मार्ग पर बड़ीबाग के पास आज करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि एक दिन पहले ही खैरा के नरीयाना इलाके में भी सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई थी। जिसके बाद आज इस घटना में दो युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। 

लोगों ने दुर्घटना की जानकारी खैरा पुलिस को दी। जिसके बाद मृतक दोनों युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया और घायल युवक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। मृतक युवकों की पहचान ख़ैरा थाना क्षेत्र के गोसांयडीह गांव के मुनचुन गोस्वामी और अमरनाथ गोस्वामी के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान अमरजीत के रूप में हुई है।

 ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से जमुई जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से जैसे ही बाइक बड़ीबाग के पास पहुंची। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में मृतक दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। युवकों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट