LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime News: सारण के मशरक में जहरीली शराब से एक और मौत, पटना PMCH में चल रहा था इलाज

Bihar Crime News: मशरक के ब्राहिमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से एक शख्स की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा बुधवार की सुबह 7 बजें गांव लाया गया जहा परिजनों में मातम छा गया

जहरीली शराब से एक और मौत
जहरीली शराब से एक और मौत- फोटो : Reporter

Bihar Crime News:बिहार में एक बार फिर ज़हरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हो चुका है। छपरा और सिवान में जहरीली शराब से अब तक करीब 39 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस ने मात्र 24 मौतों की पुष्टि की है। वहीं  मशरक के ब्राहिमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से एक शख्स की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। अब जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संक्या 40 हो गई है. 

मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा बुधवार की सुबह 7 बजें गांव लाया गया जहा परिजनों में मातम छा गया वहीं मृतक का गांव के कब्रिस्तान में मिट्टी दी गई। मृतक ब्राहिमपुर गांव निवासी मोहम्मद आलिम का 32 वर्षीय पुत्र मुमताज अंसारी हैं। जो एक पैर से दिव्यांग था और राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक 4 भाई हैं 

वहीं उसकी शादी हो चुकी है और एक बेटी है वहीं पत्नी गर्भवती हैं जिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। पत्नी रो रो कर बेहोश हो जा रही है और लगातार रोते हुए बोल रहीं हैं कि अब वह किसके सहारे जिएगी।

बता दें कि, बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में जहरीली शराब से करीब 40 लोगों के बाद मामला गंभीर हो गया है। वहीं बुधवार को मुजफ्फरपुर में जहरीला शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई,

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- शशि भूषण सिंह