LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Hooch Tragedy: सारण प्रमंडल में जहरीली शराब से मौत के बाद तेज हुई कार्रवाई, पुलिस ने 14 नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो एसआईटी जांच में जुटी

Bihar Hooch Tragedy:जहरीली शराब से मौत के बाद सारण एवं सीवान जिले में दो एसआईटी टीमों का गठन किया गया है। एसआईटी की टीम ने अनुसंधान के दौरान पाया की मामले के तार यूपी सहित दो राज्यों से जुड़े पाएं गये है। मामले में अब तक 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कि

जहरीली शराब से मौत के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार

CHAPRA : सारण प्रमंडल के सारण, सीवान और गोपालगंज जिले में नशीले पेय पदार्थ के सेवन से अब तक हुई 37 लोगों की मौत के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में मशरक एवं भगवानपुर हाट थाना प्रभारी सहित मशरक में एक एवं भगवानपुर हाट में दो चौकीदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

मामले को लेकर सारण एवं सीवान जिले में दो एसआईटी टीमों का गठन किया गया। एसआईटी की टीम ने अनुसंधान के दौरान पाया की मामले के तार यूपी सहित दो राज्यों से जुड़े पाएं गये है। मामले में अब तक 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनमे 3 अभियुक्तो ने पुलिस कार्रवाई को लेकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि 16 अक्टूबर को सारण जिले के मशरक थानान्तर्गत ब्राहिमपुर गाँव एवं सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़ियां गांव नशीले पेय पदार्थ के सेवन से सारण जिले में सात एवं सीवान जिले में 28 ,गोपालगंज में 2 कुल 37 लोगों की मौत हो गई थी। वहीँ कई लोग बीमार हो गए थे। उक्त घटना के संदर्भ में मशरक थाना कांड सं0-578/24 एवं भगवान हाट थाना में कांड संख्या 412/24 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई को लेकर दो एसआईटी टीमों का गठन किया। 

अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि सारण एवं सीवान जिले में स्प्रिट की सप्लाई यूपी सहित एक अन्य राज्य से की जाती थी। जिसमें अभियुक्त अपने निजी वाहन एवं कोरियर कंपनी के माध्यम से स्प्रिट लाते थे। साथ ही पेटीएम एवं अन्य डिजीटल माध्यम से लेन देन किया करते थे। मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। साथ ही मद्य निषेध अधिनियम के क्रियान्वयन में उदासीनता / लापरवाही बरतने के आरोप में पु०नि० धनंजय राय, थानाध्यक्ष मशरख थाना एवं भगवान हाट थाना प्रभारी सहित तीन चौकीदारों को निलंबित किया गया है।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट