LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Hooch Tragedy : सिवान में जहरीली शराब काण्ड को लेकर दारोगा सहित 3 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड, छपरा में मृतकों की बढ़ी संख्या...

Bihar Hooch Tragedy : सिवान में जहरीली शराब काण्ड को लेकर दा

CHAPRA : सारण जिले में जहरीली शराब की मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मशरख में जहरीली शराब से मरनेवालों की संख्या 3 हो गई है। हालाँकि प्रशासन की ओर से 2 लोगों की मौत की पुष्टि की गयी है। वहीँ 3 और लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब अस्पताल में छः लोगों का इलाज चल रहा है। 

वहीँ सिवान में पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर कार्रवाई की गयी है। इस काण्ड में प्रशासन ने भगवानपुर के थाना प्रभारी और दो चौकीदारों को सस्पेंड कर दिया गया है। सिवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता  ने कहा की सदर अस्पताल में मेडिकल टीम का गठन किया गया है। साथ ही बसंतपुर सीएचसी को भी तैयार रखा गया है। 

उन्होंने चार लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही कहा की पटना से मद्य निषेध विभाग की टीम जांच के लिए आ गयी है। वहीँ डीएम ने कहा की इस मामले को लेकर कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया है। जिनपर बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी।  

छपरा से शशि और सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट