LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar Crime: 10 लाख दो, नहीं तो... सरोज राय के बाद सीतामढ़ी में पैदा हुआ एक और रंगदार! सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से रंगदारी की मांग

Bihar Crime: कुख्यात अपराधी सरोज राय के एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

BIHAR NEWS
10 लाख रुपये की रंगदारी- फोटो : Reporter

Bihar Crime: सीतामढ़ी जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, एक सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह मामला तब सामने आया जब कंपनी के कर्मचारी कुमार विकास ने परिहार थाने में एक शिकायत दर्ज कराई।विकास ने बताया कि वह Brodway link Pvt Ltd कंपनी में कार्यरत हैं और इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरसंड से कन्हौली जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य की देखरेख करते हैं। 

29 नवंबर को, परिहार थाना क्षेत्र के नुनाही निवासी दीपक कुमार कैंप पर आया और गाली-गलौज करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके साथ ही, उसने कंपनी के अन्य कर्मचारियों रूपेश कुमार और को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।कुमार विकास ने बताया कि उन्होंने पहले भी दीपक कुमार के खिलाफ मेहसौल थाने में एक मामला दर्ज कराया था (थाना कांड संख्या 702/2024), लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बता दें कुछ समय पहले जिले के कुख्यात अपराधी सरोज राय को बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान में मारा गया था। लेकिन इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं।इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।कुमार विकास ने पहले भी इस संबंध में मेहसौल थाना में एक मामला दर्ज कराया था (थाना कांड संख्या 702/2024), लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अब परिहार थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट