LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR CRIME - सीएचसी प्रभारी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में बीएमपी जवान सहित दो की मौत, डॉक्टर की भी हालत नाजुक

BIHAR CRIME - छपरा सिवान मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में बीएमपी जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं उनके साथ कार में मौजूद सीएचसी प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए

BIHAR CRIME - सीएचसी प्रभारी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, हादस
हादसे में बीएमपी जवान की मौत- फोटो : NEWS4NATION

CHHAPRA - छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिवान के सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमितेश की कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें कार चला रहा ड्राइवर और उनके साथ मौजूद बीएमपी जवान की मौत हो गई।  वहीं सिवान के आंदर के सीएचसी प्रभारी अमितेश और एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल हैं।

दोनों मृतकों की पहचान आरा जिला निवासी बीएमपी जवान कौशल प्रसाद पिता रामेश्वर राम और सारण जिला के सोनपुर पहलेजा निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायलों में अंदर के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमितेश और उनके सहयोगी गुड्डू कुमार बताए जा रहे हैं।

घटना सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर बेलदारी गांव के पास घटित हुआ है। बताया गया कि सभी लोग हौंडा सिटी कार में सवार होकर पटना से सीवान जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर कार एक ट्रक के पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के आगे बैठे दो लोग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि पिछले सीट पर बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी के का माहौल हो गया। दाउदपुर थाना पुलिस और स्थानीय लोगो के सहयोग से सभी सवार को गाड़ी के बाहर निकाला गया।

NSIT
Nsmch

दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया है. वहीं दोनों घायल जिसमें डॉ अमितेश भी शामिल हैं उनको आनन-फानन में पटना रेफर किया गया है।

 इस संबंध में दाउदपुर के थाना प्रभारी नवलेश कुमार ने बताया कि यह बीती रात हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।