LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Crime: 15 सेकंड ध्यान भटका और चोरों ने कर दिया कारनामा, पलक झपकते बाइक से ले उड़े एक लाख रुपए

बाइक के डिक्की में रुपए रख कर ब्रांच में सीएसपी संचालक वापस गए . इतनी ही देर में चोरों ने उनके बाइक की डिक्की से एक लाख उड़ा दिया.

BIHAR NEWS
चोरों का कारनामा- फोटो : Reporter

Bihar Crime:  जमुई के सिकंदरा प्रखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा की शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे सिकंदरा के मुख्य चौक स्थित SBI ब्रांच के पास से एक बाइक की डिक्की से एक लाख रूपये से भरा थैला उचक्के ले उड़े। जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल है। पीड़ित सीएसपी संचालक दामोदर प्रसाद ने बताया कि करीब 4.30 बजे वो SBI ब्रांच से पैसा निकाल कर अपने बाइक के डिक्की में रखकर कुछ मिनट के लिए ब्रांच में वापस गए इतनी ही देर में कोई अज्ञात व्यक्ति उनके बाइक की डिक्की से एक लाख ले उड़ा।

 यह घटना महज 15 से 20 सेकंड में घटी है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेक शर्ट पहने हुए एक युवक को बाइक से पैसा निकालते हुए देखा भी जा सकता है। पीड़ित सीएसपी संचालक का सीएसपी केंद्र लछुआड़ रोड के मिशन चौक के समीप अवस्थित है। घटना की जानकारी सिकंदरा पुलिस को दी गई है।

 पीड़ित ने लिखित आवेदन भी सिकंदरा थाना में दिया है। सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू सिंह ने बताया कि आवेदन पीड़ित द्वारा दिया गया है। मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आए दिन जमुई से सीएसपी संचालक से लूट की घटनाएं घटित होती रहती है। ऐसे में बैंक के समीप से ऐसी घटना का होना  सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल पैदा करता है। अब देखना लाजिमी होगा कि इस घटना का उद्भेदन जमुई पुलिस कितने दिनों में करती है।

सुमित सिंह की रिपोर्ट