LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

BIHAR CRIME NEWS: जमुई में युवक को लगी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

BIHAR CRIME NEWS: जमुई में युवक को लगी गोली, पुलिस मामले की

BIHAR CRIME NEWS: बदमाशों ने जमुई में फिर उत्पात मचाया है. कथित तौर पर अपराधियों नें पिंटू यादव को गोली मार दी. गोली छाती के नीचे दाहिने ओर लगी और आरपार हो गई. जिससे पिंटू कुमार यादव बुरी तरह घायल हो गया।.परिजन द्वारा आनन- फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार कर  बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. परिजन ने बताया कि युवक शौच के लिए नदी की ओर जा रहा था, मेन रोड पर ही बाइक से दो युवक आए और एक गोली मार दी. गोली लगने के बाद जब युवक गिर गया तो बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए.

वहीं सूत्रों ने बताया कि मामला संदेहास्पद है और मामले की जांच अगर पुलिस करे तो खुलासा हो जाएगा. कथित तौर पर हथियार की सफाई करते वक्त युवक को गोली है,

जमुई थाना प्रभारी अरुण कुमार ने घटना की पुष्टि की और बताया कि एक युवक को गोली लगी है जिसका इलाज पटना में किया जा रहा है।.अभी अनुसंधान किया जा रहा है जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी. जख्मी युवक का इलाज अभी पटना में चल रहा है और युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

रिपोर्ट- सुमित कुमार