LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

BIHAR CRIME NEWS : छपरा के वाटर पार्क में बदमाशों ने की युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

BIHAR CRIME NEWS : छपरा के वाटर पार्क में बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है...पढ़िए आगे

युवक की गला रेतकर हत्या
वाटर पार्क में युवक की हत्या - फोटो : SHASHI SINGH

CHAPRA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। इसी कड़ी में छपरा शहर में स्थित एक वाटर पार्क परिसर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जाती है। युवक का शव गुरुवार को बरामद किया गया। 

युवक के गर्दन पर मिले निशान से युवक की गला रेत हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। वाटर पार्क से युवक का शव मिलने की सूचना पर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Diarch GO

इस संबंध में एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में स्थित एक वाटर पार्क से एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक के गर्दन पर मिले निशान से प्रतीत होता है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापामारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट