LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR CRIME NEWS : सीतामढ़ी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी संचालक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाके में दहशत का माहौल

BIHAR CRIME NEWS : सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलुआहा में अपराधियों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी संचालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घटना के इलाके में दहशत का माहौल है। वहीँ इलाज के लिए जख्मी गैस संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस एजेंसी संचालक को मारी गोली

SITAMARHI : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। इसी कड़ी में बिहार के सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने गैस एजेंसी के संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी है। 

घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के भलुआहा की बताई जा रही है। जहां संचालक अपने एजेंसी के कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। जख्मी की पहचान दीप नारायण महतो के रूप में की गई है। बता दे की संचालक 10 वर्षों से गैस एजेंसी का संचालन कर रहे है। पूर्व में भी अपराधियों ने रंगदारी की मांग की थी। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी गैस एजेंसी संचालक को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट