LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News: जहानाबाद में आधी रात को चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो युवक को ठोका, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Crime News: जहानाबाद में आधी रात को ताबड़तोड़ गोलियां चली है। जिसमें दो युवकों को गोली लगी एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे की इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Jehanabad crime news
thieves shot two youths- फोटो : Reporter

Bihar Crime News:  जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में देर रात एक दर्दनाक घटना हुई। कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में डकैती डालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में जठू मांझी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाबूचंद मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है।

चोरी के नीयत से घुसे चोर

मिली जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में कुछ बदमाश चोरी की नीयत से गांव में घुसे थे। जब जठू मांझी और बाबूचंद मांझी ने उन्हें घर में घुसते देखा तो उन्होंने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

आठ राउंड की फायरिंग

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। घटना देर रात की बताई जा रही है। चोर चोरी की नियत से गांव में पहुंचे थे। चोरों सात से आठ राउंड फायरिंग की। 

मौत से मचा हड़कंप

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रात्रि में हम लोग सो रहे थे। तभी चोर की आवाज आई तो दोनों मामा भांजे उठकर देखने गए जब देखा कि चोर चोरी की नीयत से घर में घुसे हैं तो जठू मांझी और बाबूचंद मांझी ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान चोरों ने जठू मांझी को पहले गोली मारी जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं बाबूचंद मांझी को भी गोली लगी है जिसका इलाज जारी है।

NSIT
Nsmch

जहानाबाद से रितेश की रिपोर्ट