LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

BIHAR CRIME NEWS : सीतामढ़ी में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीजेपी नेता को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR CRIME NEWS : सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर भाजपा नेता को जख्मी कर दिया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है...पढ़िए आगे

सीतामढ़ी में बीजेपी नेता को मारी गोली
भाजपा नेता को मारी गोली - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : सुशासन की डफली लेकर पीटने वाली एनडीए की सरकार के अपने ही कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है। फिर आम जनता की सुरक्षा की जवाबदेही कहां तक सही है। यहीं वजह है की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आये नीतीश सरकार का क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं।  

ताजा मामला सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड से जुड़ा हुआ है। जहां भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी जयप्रकाश निराला के रूप में की गई है। जिनका इलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता बैरगनिया बाजार स्थित अपने कपड़े की दुकान से अपने घर जा रहा था। जिस दौरान बखरी गांव के पास गोली चलाई गई। गोली जयप्रकाश निराला के बाएं बाजू में गोली लग गई है। मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्व के विवाद में गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट