LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime News: जमुई में बड़ी साजिश नाकाम, बम को सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज, सिकंदरा थाना क्षेत्र से अपहरण की सूचना

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवड़ीह मुसहरी गांव में एक चौदह वर्षीय बालक सिंटू का अपहरण कर लिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अपराधियों ने बालक के घर में दो काले रंग के प्लास्टिक बैग में बम रखकर धमकी दी है।

Big conspiracy failed in Jamui
बड़ी साजिश नाकाम- फोटो : Reporter

Bihar Crime News: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवड़ीह मुसहरी गांव में एक चौदह वर्षीय बालक सिंटू का अपहरण कर लिया गया है। घटना 18 नवंबर को हुई जब तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने बालक को जबरन उठा लिया। इस घटना के साथ ही बालक की मां काशी देवी को धमकाते हुए उनके घर में दो काले रंग की प्लास्टिक की थैलियों में बम रख दिए गए। अपराधियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी गई तो बम से सभी को उड़ा दिया जाएगा।


Diarch GO

सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी मिंटू सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बमों को जब्त कर लिया। बम निरोधक दस्ते द्वारा बमों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। हालांकि, बालक अभी तक बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अपहृत बालक को बरामद कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

NSIT
Nsmch

सूत्रों के अनुसार, यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस अभी तक इस संबंध में कुछ भी पुष्टि नहीं कर पाई है।

सुमित सिंह की रिपोर्ट