LATEST NEWS

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

BIHAR CRIME - इंस्टाग्राम वाले ब्वायफ्रेंड से बात करने पर पति ने लगाई डांट, नाराज विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

BIHAR CRIME - सोशल मीडिया पर रील्स बनाते बनाते तीन बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया। लेकिन जब पति को इसकी भनक लगी तो उसने बच्चों का वास्ता देते हुए उसे फटकार लगाई। जिससे नाराज हो विवाहिता ने बड़ा कदम उठा लिया।

BIHAR CRIME - इंस्टाग्राम वाले ब्वायफ्रेंड से बात करने पर पत
ब्वायफ्रेंड के लिए की आत्महत्या- फोटो : NEWS4NATION

SAMASTIPUR - ब्वायफ्रेंड से फोन पर बात करने से मना करने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है।  विवाहिता की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। 

मामला थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम गांव का है। करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं।  पिछले दो-तीन महीने से प्रियंका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थी। वो रील्स भी बनाती थी। सोशल मीडिया पर ही उसे जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से  प्यार हो गया था। वो उससे फोन पर बात करती थी। इसकी जानकारी उसके पति को मिली तो डांटते हुए कहा था- संभल जाओ। दोनों के बीच इसको लेकर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

रात खाना खाने के बाद दोनों सोने के लिए चले गए। सुबह जब नींद खुली तो देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विवाहिता के भाई ने कहा - नहीं सुनी हमारी बात

प्रियंका के पति के बड़े भाई ने बताया 'दो से तीन दिन पहले राज किशोर और प्रियंका के बीच झगड़ा हुआ था, तब प्रियंका के मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई थी। वे यहां आए थे और प्रियंका को समझाया भी था। लेकिन प्रियंका समझने को तैयार नहीं थी।

NSIT
Nsmch