LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

BIHAR CRIME - सारण के एक ही थाना क्षेत्र में 4 युवतियां हुई गायब, परिजन बोले - शादी की नीयत से हुआ अपहरण

BIHAR CRIME - सारण के एक ही थाना क्षेत्र से एक के बाद एक चार लड़कियों के अपहरण का मामला दर्ज किया है। चारों लड़कियों के परिजनों ने मामले में बताया कि शादी के नीयत से उनका अपहरण किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

 BIHAR CRIME - सारण के एक ही थाना क्षेत्र में 4 युवतियां हुई

CHHAPRA- सारण में एक ही थाना क्षेत्र से चार लड़कियों के अपहरण होने का मामला सामने आया है। चारों लड़कियों के साथ क्या हुआ, इसको लेकर परिजन भी चितिंत हैं। जिसके बाद चारों लड़कियों के परिजनों ने थाने में उनके किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया है। 

तरैया थाना क्षेत्र के पहला मामला थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव की है, जहां घर से बारात गई हुई थी। उसी दौरान लड़की घर से बाहर निकली तो फिर वापस लौट कर नहीं आई है। इस संबंध में लड़की की मां ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में घोघराहा गांव के झुन्नु प्रसाद, बद्री प्रसाद और बोतल प्रसाद को आरोपित किया गया है।

Diarch GO

 वहीं दूसरा मामला एक गांव की है, जहां लड़की की मां ने गांव के ही कुंदन साह पर शादी की नीयत से अपनी पुत्री की बहला-फुसला कर अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

तीसरा मामला गलिमापुर गांव की है, जहां लड़की के पिता ने एकमा गांव के रोहित शर्मा पर अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री दुकान से समान की खरीददारी करने के लिए तरैया बाजार गई हुई थी। उसी दौरान रोहित शर्मा ने शादी की नियत से उसका अपहरण कर लिया है।

NSIT
Nsmch

चौथा मामला भी इसी गलिमापुर गांव की है जहां लड़की की मां ने पड़ोसियों पर ही शादी की नियत से लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में घर वालों ने विकास राउत, हरेश राउत, चांदनी कुमारी और ऋतु कुमारी को आरोपित किया गया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी पुत्री चुपचाप   घर से बाहर निकली। इस दौरान उसके पड़ोसी लोग मेरी बेटी को बहला- फुसला कर शादी की नियत से अपहरण कर लिया। 

वहीं चारों लड़कियों के एक साथ इस तरह से गायब होने को लेकर थाना भी हैरान है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन चारो मामले में पीड़ित महिलाओं द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले का अनुसंधान अलग - अलग पुलिस पदाधिकारियो द्वारा किया जा रहा हैं। इन सभी चारों मामले का उद्भेदन यथाशीघ्र किया जाएगा। स्थानीय थाने में एक साथ चार-चार युवतियों के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए हर तरह से जांच की जा रही है। पुलिस उन चारों अपहृत युवतियों की बरामदगी के लिए  छापेमारी कर रही है।