LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR CRIME - मामी बना रही थी नाबालिग भांजे से शारीरिक संबंध, 2 छोटी बेटियों की नजर पड़ी, फिर 3 ज़िंदगियां उतर गईं मौत के घाट

नाजायज संबंधों का राज छिपाने के लिए एक मां ने अपने ही दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं प्रेमी की भी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। इलाके में इस तरह तीन मौतो ने लोगों को दहशत में ला दिया है। आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  BIHAR CRIME - मामी बना रही थी नाबालिग भांजे से शारीरिक संब
बेटियों की मां ने की हत्या।- फोटो : KULDEEP BHARDWAJ

PURNIA - बिहार के पूर्णिया अमौर थाना क्षेत्र के आमगाछी पंचायत के कनौली बलवा टोली से महज 3 महीने की मोहब्बत में 3 जिंदगियां खाक हों गई है। दरअसल, प्रेम प्रसंग में कलयुगी मां ने अपने ही दो बेटियों की अपने प्रेमी और रिश्ते के भांजे संग मिलकर हत्या कर दी है। साथ ही प्रेमी की भी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मां ने कबूल किया गुनाह

बताया जा रहा है कि कातिल मां ने खुद दो मासूम बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की है। मृतकों में मो. अख्तर के पुत्री चार साल की साजिया और महज दो साल की मासूम दिलआरा और वही तीसरे मृतक की पहचान रैली बलुआ टोली निवासी शेख जाकिर के 16 साल के पुत्र मो तौकीर के तौर पर की गई है। 

Diarch GO

पति पंजाब में करता है काम,

घटना के संबंध में हत्या के आरोपी महिला ने घटना के बाबत बताया कि मेरा पति पंजाब कमाने गया हुआ है। इसी बीच मेरा अपने भांजे   से दो-तीन माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।सोमवार देर रात में हम सब खाना खा कर सोने के लिए चली गई। इसी दौरान मेरा प्रेमी यानी भांजा मो. तौकीर हमको फोन किया और हमको बुलाया। हम उसके पास गए तो हमदोनो ने शारीरिक संबंध बनाया। रिश्ता बनाने के बाद हम दोनों ने मिलकर दोनों बच्चे को गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक ने अब हम भी नहीं जिएंगे हमको भी मार दो, नहीं तो मेरा भाई और परिजन क्या बोलेंगे? वही महिला बोली हमको जीना है अभी, उसके बाद युवक खुद ही फांसी लगा लिया जिससे दो बच्चा सहित तीनों की मौत हो गई।

पिता को दी हत्या की खबर

मौत के बाद महिला खुद अपने पिता को तीन बजे सुबह ही बोली की हत्या हो गया। उसके बाद पिता के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और आरोपी महिला को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।वही मृतक युवक के बड़े भाई मुजफ्फर ने बताया कि मेरे भाई की साजिश के साथ हत्या की गई है। मेरा भाई की खुदकुशी नहीं हुई है बल्कि कुछ लोगों ने मिलकर मार दिया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

 घटना के संबंध में बायसी डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वहीं युवक प्रथमदृष्टा आत्महत्या किया है। तीनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।वही महिला के देवर को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार महिला से थाने में पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्ट - कुलदीप भारद्वाज